महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) प्रमुख संघ महराजगंज के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर विकास योजनाओं व राजनीतिक विषयों पर उन्होंने सभी ब्लॉक प्रमुख के साथ चर्चा किया । मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिये सबका मार्गदर्शन किया । अध्यक्ष ने पनियरा दुर्गा मंदिर से अकटहवा तक एवं खुटहा से चौरी तक मार्ग चौड़ीकरण तथा महुअवा शुक्ल टेमर पुल के निर्माण व भिटौली विशुनपुरा हनुमानगढ़ी मार्ग के निर्माण व घुघली बैकुंठी घाट व शवदाह गृह तथा सी सी रोड निर्माण एवं घुघली ब्लॉक में सभागार निर्माण की माग रखी गईं , जिसे मुख्यमंत्री ने बहुत गंभीरता से सुना और कार्यवाही का निर्देश अधिकारियों को तत्काल बुलाकर दिया । इस दौरान घुघली प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल,परतावल प्रमुख आनंद शंकर वर्मा , सदर प्रमुख विवेक गुप्ता , निचलौल प्रमुख प्रतिनिधि अमरीश यादव आदि उपस्थित रहे।
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…