कला जीवन का प्राण है– अमर नाथ राय

कला से ही पूर्ण है समग्र शिक्षा अभियान– मुकेश कन्नौजिया

कला से ही आता है जीवन में निखार-डॉ. बसंत नारायण सिंह


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कला ही जीवन का प्राण है कला के माध्यम से ही हम जीवन के विविध रंगमंचों पर अपना मंचन करते हैं। जीवन में यदि आगे बढ़ना है तो हमको अपने जड़ों से जुड़े रहना होगा। अपनी संस्कृति और सभ्यता के साथ ही कला के साथ आगे बढ़ना होगा। अगर ऊंचाइयों को छूना है तो जड़ों से जुड़े रहना होगा बिना जड़ों से जुड़े उड़ेंगे तो कटी पतंग की तरह ठिकाना भी नहीं लग पाएगा। उक्त बातें दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कही। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता जनपद के कलाकारों को चिह्नित करने एवं निखारने का कार्य करेगा। महराजगंज की मिट्टी की पहचान मंडल स्तर,प्रदेश स्तर और राष्ट्र स्तर पर जाएगी इसलिए भी यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। जनपद की कला उत्सव प्रतियोगिता के नोडल डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि दस विधाओं में आयोजित इस प्रतियोगिता में पन्द्रह विद्यालयों के डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित हुई। बालिका स्तर में शास्त्रीय नृत्य में दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की अंकिता प्रथम दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सहजनवा बाबू बृजमनगंज की स्नेहा द्वितीय तथा सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज की साक्षी पांडेय तृतीय रही। लोकनृत्य में दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की अंशिका चौधरी प्रथम तथा दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की अर्चना द्वितीय स्थान पर रही। शास्त्रीय गीत में दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की खुशी कुमारी प्रथम तथा दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज की अंकिता द्वितीय स्थान पर रही वहीं लोकगीत गायन में मधु कुमारी दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रथम तथा निधि कुमारी दिग्विजय नाथ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की द्वितीय स्थान रही। स्वर वाद्य में रुक्मणी कुमारी दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज की प्रथम रही अनवद्ध वाद्य में प्रिया पांडेय सूर्यनारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज भिटौली की प्रथम दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की अनामिका पटेल द्वितीय तथा दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की अनन्या शर्मा तृतीय स्थान पर रही। एकल नाटक में दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की आराधना पांडेय प्रथम तथा साक्षी दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज की द्वितीय स्थान पर रही। मूर्ति कला में सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज की कामिनी राय प्रथमआंचल द्वितीय तथा दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रिया तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज की राजनंदनी चौधरी प्रथम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फरेंदा की मेनका द्वितीय तथा दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की नंदिनी शर्मा तृतीय स्थान पर रही ।वहीं खेल खिलौने में दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज की गूंजा वर्मा प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार बालक वर्ग में शास्त्रीय नृत्य में आजाद कुशवाहा डी.ए. वी नारंग इंटर कॉलेज घुघली बाजार महराजगंज का प्रथम लोक नृत्य में दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार का आलोक कुमार प्रथम तथा डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली का शिवम कुमार द्वितीय स्थान लोकगीत में दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज अवनीश शर्मा प्रथम शास्त्रीय गीत में आनंदमय श्रीवास्तव दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज का प्रथम मूर्ति कला में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज का संगम प्रथम चित्रकला प्रतियोगिता में अंकित प्रजापति दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज का प्रथम खेल व खिलौने में दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज का आदित्य गिरी का प्रथम स्थान रहा । निर्णायक मंडल में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय की डॉ. मनीषा त्रिपाठी प्रीति पांडेय दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सहजनवा बाबू बृजमनगंज के श्री दिनेश कुमार तथा अमितेश कुमार दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रभा पांडेय, प्रतिभा पांडेय ,कावेरी जायसवाल सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज भटौली की रेणुका चंद के विज़न एकेडमी के पल्लव चंद रहे ।समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि व संयोजक जिला समन्वयक माध्यमिक मुकेश कन्नौजिया ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान की परिकल्पना कला से ही संभव है। कला के माध्यम से हम जीवन के विभिन्न आयामों को सदैव सीखते रहते हैं। वहीं पर कार्यक्रम दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को इस समारोह में भागीदारी के लिए अभिनंदन करते हुए उनकी कला के प्रति रुचि की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत नारायण सिंह ने कहा कि इस कला उत्सव प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं को बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान हुआ है। एसे कार्यक्रमों से छिपी हुई प्रतिभा का निखार होता है। निश्चित रूप से यह अवसर इस पीढ़ी के छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा। कला से ही समग्र जीवन के उत्थान की परिकल्पना की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाईयां अर्पित की एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में व्यक्ति सदैव कुछ ना कुछ सीखता है। वह कभी हारता नहीं है। कला हमारे जीवन की एक मुख्य कड़ी है जिसके माध्यम से विभिन्न कार्यों में विजय को प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज दिग्विजय नाथ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सहजनवा बाबू राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज फरेंदा विज़न एकेडमी महराजगंज के साथ ही अन्य विद्यालयों के अध्यापक अध्यापिका और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

3 minutes ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

8 minutes ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

8 minutes ago

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट…

12 minutes ago

23 अक्टूबर को आगरा में होगा शिक्षक-स्नातक चुनाव

मतपत्र पर ऐसे दर्ज करें वरीयता, पहचान के लिए 10 दस्तावेज मान्य; डीएम ने दिए…

22 minutes ago