एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: भारत-नेपाल सीमा पर स्मैक तस्कर गिरफ्तार, नानपारा सेक्टर में सतर्कता से नाकाम हुई तस्करी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। नानपारा मुख्यालय के अंतर्गत 59वीं वाहिनी, अगैया के कमांडेंट कैलाश चंद्र रमोला के दिशा-निर्देशन में सीमा चौकी बलाईगांव पर तैनात एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त गश्ती के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी बलाईगांव से उप निरीक्षक (सामान्य) नरेश कुमार अपने चार अन्य जवानों के साथ थाना मोतीपुर पुलिस के उप निरीक्षक अनिल कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त पर थे। गश्ती दल जब सीमा स्तंभ संख्या 665/1 की ओर बढ़ रहा था, तभी एक व्यक्ति कच्चे रास्ते से भारत से नेपाल की ओर जाते हुए दिखाई दिया।

गश्ती दल को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। जवानों ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल कुमार चौधरी, पुत्र परदेशी चौधरी, निवासी बजनाथ, जिला बर्दिया (नेपाल) बताया।

ये भी पढ़ें – अंश और अंशिका के सकुशल घर वापसी पर सीएम और पुलिस बधाई के पात्र -राजद

कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास नशीला पदार्थ स्मैक है, जिस कारण वह भाग रहा था। इसकी सूचना तुरंत सहायक कमांडेंट असम सुशील सिंह को दी गई। मौके पर पहुंचकर उनकी उपस्थिति में आरोपी की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक की एक छोटी पोटली से स्मैक बरामद हुई।

पकड़े गए तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए जब्त मादक पदार्थ को थाना मोतीपुर, जिला बहराइच को सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी की इस सतर्क कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में नशा तस्करी को एक बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें – आस्था ही भारत की आत्मा, विश्वास ही उसकी पहचान

Karan Pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

8 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

9 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

9 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

9 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

9 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

9 hours ago