भारत–नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 133 बैग ब्राजीलियन पॉपकॉर्न मक्का बरामद, तस्करों में हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज पुलिस ने भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 133 बैग ब्राजीलियन पॉपकॉर्न मक्का बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत की गई, जिससे सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्कर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना निचलौल की स्थानीय पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में 22 दिसंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 499 के निकट कनमिसवां गांव के खेतों में छिपाकर रखे गए 133 बैग ब्राजीलियन पॉपकॉर्न मक्का को बरामद किया। यह कार्रवाई दोपहर करीब 3:05 बजे सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
पुलिस के अनुसार बरामद मक्का अवैध रूप से भारत से नेपाल अथवा नेपाल से भारत तस्करी किए जाने की तैयारी में था। चूंकि यह माल कस्टम एक्ट की धारा 11 के अंतर्गत अवैध तस्करी की श्रेणी में आता है, इसलिए इसे पुलिस कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क इकाई निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि मौके से कोई तस्कर पकड़ में नहीं आ सका, लेकिन पुलिस द्वारा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि जनपद पुलिस भारत– नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मादक पदार्थों, खाद्य सामग्री और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियानों को आगे भी और तेज किया जाएगा।
इस सफलता से यह स्पष्ट है कि महराजगंज पुलिस और सुरक्षा बल सीमा की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकस हैं और अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी प्रहार कर रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

3 hours ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

11 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

12 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

12 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

12 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

12 hours ago