चमोली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले में स्थित एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की डैम साइट पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान कई लोग मलबे की चपेट में आ गए, जिससे कई के घायल होने की खबर है।
सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हादसे के कारण डैम साइट पर कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी से मलबा गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
आगरा राष्ट्र की परम्परा | सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से…
24 नवंबर के स्नान पर रहेगी खास नजर; CCTV से लेकर गोताखोरों तक का इंतजाम…
राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में ऐतिहासिक अन्याय, क्षतिपूर्ति, कर्ज राहत और जलवायु न्याय पर बहस तेज…
लोकतंत्र एक ‘नारा’ नहीं, जनता का परम अधिकार हैसत्ता का अहंकार और जनता की ताकत…
Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…
फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…