रुड़की में बड़ा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवतियां व 9 युवक हिरासत में

रुड़की (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तराखंड के रुड़की में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सिविल लाइंस पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त कार्रवाई में यह खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रुड़की स्थित होटल श्रीनिवास में छापेमारी कर 14 युवतियों और 9 युवकों को हिरासत में लिया, जिनमें होटल मैनेजर भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान होटल से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से देह व्यापार के अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई। पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अनैतिक और अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड में बढ़ते देह व्यापार के मामलों पर चिंता जताते हुए पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है कि ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

2 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

2 hours ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

2 hours ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

2 hours ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

3 hours ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

3 hours ago