मजलिस ए इल्म ओ अदब, कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने स्वरचित कविता से जीता लोगों का मन

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) रईस हाई स्कूल एण्ड जूनियर कॉलेज द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका नाम था, (मजलिस ए इल्म ओ अदब)। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रईस हाई स्कूल व जूनियर कॉलेज के बच्चों द्वारा स्वरचित कविताओं व कहानियों और लेखों को प्रस्तुत करते समय, सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आए हुए मेहमानों द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजकों ,शिक्षकों , तथा छात्रों की भूरी भूरी प्रशंसा की गयीं, इस कार्यक्रम का उद्देश्य था, कॉलेज के सभी छात्रों द्वारा ऊर्दू, मराठी, व अंग्रेजी भाषाओं में, स्वरचित, कविता लेख व कहानियों तथा उनके अंदर छिपी हुई कला को लोगों के बीच रखना।
आपको बता दूं कि भिवंडी के रईस हाई स्कूल, व जूनियर कालेज के , प्राचार्य जियाउर्रहमान अंसारी के मार्गदर्शन में विद्यालय के लिए एक साहित्यिक संस्था की स्थापना की गई है। जिसका नाम “मजलिस ए इल्म ओ अदब” है। इस संस्था का उद्देश्य है कि, शिक्षकों द्वारा बच्चों को साहित्य के लिए तैयार करना, तथा बच्चों द्वारा अपनी गुणवत्ता तथा कुशलता, तथा उनके मनोबल को बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहना, बच्चों द्वारा सुनाए गए प्रसंग से प्रफुल्लित होकर प्राचार्य जियाउर्रहमान अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि, संस्था को कई साहित्य की जरूरत है, ताकि बच्चों के कुशलता प्रबलता तथा उनके अंदर छिपी कला को समाज के सामने लाने में आसानी हो सके। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, रईस हाई स्कूल एण्ड जूनियर कॉलेज के चेयरमैन एडो, यासीन मोमिन व्दारा उर्दू बसेरा सभागृह में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रईस जूनियर कॉलेज के 8 विद्यार्थियों , अंसारी रुखसार तमज्जुल, अंसारी तरनीम कौशर, खाना माहिरा माहि, सेख नसीमा जरा, मोमिन रीवा एजाज, अंसारी मोहम्मद अनस, अब्दुर्रहमान,ओर अंसारी फलक नाज, द्वारा अपने स्वरचित गजलों को प्रस्तुत किया। बच्चों ने जब अपनी स्वरचित गजलों, कविताओं तथा कहानियों को प्रस्तुत कर रहे थे तो उनकी अंदाज ही निराली थी। कार्यक्रम के अध्यक्ष एडवोकेट यासीन मोमिन ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को उचित व अलंकृत तथा, सभ्यता से परिपूर्ण भाषाओं व शब्दों का ज्ञान कराना बहुत जरूरी है, इस कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए प्रफुल्लित होकर कार्यक्रम के अध्यक्ष ने सभी आयोजकों अध्यापकों छात्रों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर के एम ई, सोसायटी के अध्यक्ष तल्हा फकीह, सचिव सोहेल फकीह, स्पोर्ट कमेटी के चेयरमैन दानिस मदु,के अलावा, इरफान वर्डी, सहबा पठान, वाइस प्रिंसिपल अमीस सिद्दीकी , इस्माईल बोबडे, अब्दुल अजीज अंसारी के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन आफताब आलम खान ने किया। आए हुए मेहमानों का परिचय , सुफियान मोमिन द्वारा कराया गया। तमीम इकबाल मोमिन द्वारा लोगों का आभार प्रकट किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

1 hour ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

1 hour ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

6 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago