शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ग्रामीण क्षेत्र में ताकतवर बन उभरी

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) भिवंडी ठाणे जिला ग्रामीण क्षेत्र में शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के, आदेशानुसार युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में युवासेना उपजिला प्रमुख पद पर शरद घरत और तालुका समन्वय पद पर श्रीकांत गायकर को अधिकृत नियुक्ति पत्र देने के बाद, शिवसेना पक्ष को बहुत बड़ी मजबूती मिली है, क्योंकि इन दोनों व्यक्तियों का जनाधार ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक माना जाता है। इन दोनों लोगों के नियुक्ति के बाद ग्रामीण क्षेत्र में उधव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों में, खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
आपको बता दूं कि शिवसेना उद्धव बाळसाहेब ठाकरे पक्ष के लोकसभा सम्पर्क प्रमुख व भिवंडी के पूर्व विधायक रुपेश म्हात्रे,जिला प्रमुख विश्वास थळे,तालुका प्रमुख कुंदन पाटील,युवासेना जिला प्रमुख अल्पेश भोईर,युवासेना ठाणे जिला सचिव राजु भाऊ चौधरी,युवासेना युवा तालुका अधिकारी पंकज घरत, के समक्ष यह नियुक्ति पत्र प्रदान की गई। युवासेना जिला सचिव राजु भाऊ चौधरी ने सक्रीय , भूमिका निभाते हुए समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहने के कारण युवकों में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। सभी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट को मजबूत करने के लिए संकल्प लिया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण रूप से समझाने की कोशिश की गई कि, लोगों के बीच जाकर 80% समाज सेवा व 20% राजनीति करनी है। ठाणे जिला ग्रामीण प्रमुख विश्वास थाले ने कहा की, यही हमारे हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने सिखाया है। वहीं पर लोकसभा संपर्क प्रमुख व पूर्व विधायक रूपेश महात्रे ने कहा कि, हमें भाजपा की तरह नफरत की राजनीति नहीं करनी है। समाज के प्रति न्याय की लड़ाई हुए लोगों की सेवा करनी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

36 minutes ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

47 minutes ago

मईल क्षेत्र में सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, हत्या की आशंका

रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल…

2 hours ago

भटनी में झोपड़ी में लगी आग, तीन लोगों की मौत, महिला गंभीर

देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…

2 hours ago

रावण दहन के बाद PM मोदी का बड़ा संदेश: देश के सामने तीन चुनौतियां, एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील

फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…

2 hours ago