Friday, October 17, 2025
HomeUncategorizedमैरवा प्रखंड प्रमुख के मां का एक सौ वर्ष की उम्र...

मैरवा प्रखंड प्रमुख के मां का एक सौ वर्ष की उम्र में हुआ निधन

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)प्राप्त समाचार के अनुसार पड़ोसी बिहार राज्य के सिवान जिले के मैरवा प्रखण्ड के प्रमुख वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के एक सौ वर्षीय बुजुर्ग माता जी इलायची देवी का दिनांक 1/ 2 /2024 को सुबह 7:30 के करीब में देहांत हो गया है।
इस दुखद खबर से पूरे मैरवा प्रखंड में प्रमुख वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई वहीं इस दुखद निधन की खबर पाए लोगों ने अन्तिम दर्शन के लिए उनके दरवाजे पर उपस्थित हो कर अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया जिससे उनके चाहने वाले लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि उनकी माता श्री इलायची देवी का उम्र एक सौ वर्ष प्लस था उनके द्वारा अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ा गया है जिसमें दो पुत्र वीरेंद्र सिंह कुशवाहा दूसरे पुत्र सुरेंद्र सिंह कुशवाहा हैं
बताते चलें कि मैरवा प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र सिंह कुशवाहा की मां इलायची देवी का गुरुवार सुबह 7:30 बजे के करीब में देहांत होने के बाद से लोगों की भारी भीड़ को देखा गया जो कि बाजे गाजे के साथ में पुरे सम्मान के साथ ढोल ताशा सहित सिवान जिले के दरौली घाट के लिए निकले वहां पर ही अंतिम संस्कार किया गया है जिसमें यह भी देखा गया कि पुत्र प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र सिंह कुशवाहा अपनी मां को परिजनों के संग कंधा देते रहे लोग जिसे लेकर जाते हुए दिख रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments