कैसरगंज लोकसभा में भाजपा-सपा में सीधी लड़ाई
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कैसरगंज लोकसभा के लिये जन-संपर्क तेज हो गया है।कैसरगंज में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है जहां सियासी पार्टियो द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्याऱोप का खेल खेला जा रहा है।कैसरगंज लोकसभा में भाजपा-सपा की सीधी लड़ाई देखने को मिल रही है।कैसरगंज देश की हॉट शीट बनी हुई है यहां मौजूदा सांसद के कैरियर की भी परीक्षा है।कैसरगंज लोकसभा में धुवांधार प्रचार प्रसार दोनों मुख्य पार्टियों द्वारा किया जा रहा है वही बसपा सिनेरियो से बाहर नजर आ रही है।इसी क्रम में कैसरगंज लोकसभा अंतर्गत पूर्वं मंत्री मयंकर के आवास दतौली ग्रामसभा में भाजपा महिला मोर्चा संयोजिका सोनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला जन चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में अधिसंख्य महिलाओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका मंजू सिंह ने किया,कैसरगंज में मतदान की तारीख नजदीक आते ही चुनाव प्रचार तेज हो गया है।भाजपा महिला संयोजिका सोनी श्रीवास्तव ने महिला जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं को मान, सम्मान,सुरक्षा प्रदान की है।मुस्लिम महिलाओ हक से जीने का अधिकार पीएम मोदी के कार्यकाल में ही मिला है।उन्होंने कहा यहां 20 मई को मतदान होना है।मतदान वाले दिन सबसे पहले पहुंचकर मतदान में सहभागिता करें।उन्होंने दतौली व इंदूर ग्राम सभा मे जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी करण भूषण शरण सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की।इस दौरान दीपा आनंद, रीता श्रीवास्तव, मधु सिंह सहित सैकड़ों मौजूद रही।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…