गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में सभी विभाग अध्यक्षों एवं संकाय अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित वृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई।
बैठक में कुलपति ने जोर देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी विभाग आंतरिक एवं वाह्य मूल्यांकन कराकर परिणाम घोषित करने की दिशा में कार्य करें।
इसके साथ ही कुलपति ने कहा कि इन गर्मियों की छुट्टी में सभी कक्षाओं की समय सारणी तथा पाठ्यक्रम तैयार कर लिया जाए जिससे आगामी शैक्षिक सत्र को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए।
ग्रीष्म अवकाश का उपयोग शिक्षक तथा शोधकर्ता गुणवत्तापूर्ण शोध पत्र प्रकाशित करने में करें
बैठक में कुलपति प्रो. टंडन ने सुझाव देते हुए कहा कि ग्रीष्म अवकाश में सभी शिक्षक तथा शोधकर्ता शोध कार्य तथा शोध प्रोजेक्ट पर कार्य करें जिससे बेहतर शोध पत्र प्रकाशित किए जाएं।
विभागाध्यक्षों की बैठक में कुलपति ने कहा कि गर्मियों की छुट्टी में जिन विभागों में पेयजल तथा टॉयलेट की समस्या है उनको दूर किया जाए। इस दिशा में सभी विभागाध्यक्ष कार्य करें जिससे आगामी शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को असुविधा न हो।
दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…
सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…
16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…
नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…
प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…