Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedमहेन्द्र दुबारा सम्भालेंगे अपना दल के जिले की कमान

महेन्द्र दुबारा सम्भालेंगे अपना दल के जिले की कमान

बंटी ने महेंद्र को जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

श्रावस्ती(राष्ट्र की परम्परा)। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र पटेल को अपना दल (सोनेलाल) के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार पाल की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री ने जिले का पुन: अध्यक्ष नियुुक्त किया है। श्री पटेल की नियुक्ति पर पार्टी महासचिव बंटी शर्मा ने बधाई देते हुए शीर्ष का आभार व्यक्त किया है। श्री शर्मा ने कहा कि महेंद्र पटेल को पुनः जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूती से कार्य करेगी।
इसके साथ ही श्री शर्मा ने अन्य जनपदों के नवनियुक्त अध्यक्षों को संगठन की मजबूती के लिए नए व पुराने सभी कार्यकर्ताओं को महत्व देने की बात कहते हुए अपनी बधाई प्रेषित की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments