सत्य, अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी थे शान्ति दूत – डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय

गांधी प्रतिमा के सामने मौन धारण कर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस जनों ने क्षेत्र के सभी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर महात्मा गांधी के चित्र के सामने मौन धारण कर उनके शहादत को नमन किया। नगर के गांधी चौक पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सत्य, अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी वास्तव मे शान्ति दूत थे।देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने शहादत दे दी।आज उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि आज देश विरोधी शक्तिया महात्मा गांधी के सिद्धांतों को खत्म करने का प्रयास कर रही हैं।देश की जनता उनके इरादों को सफल नहीं होने देगी।कांग्रेस नेता विजय कुशवाहा ने अपने वक्तव्य में कहा की देश में एक दल ही ऐसा है जो फासी वादी शक्तियों को शिकश ने सकता है वह कांग्रेस है जिसके नेता सड़क से लेकर सदन तक आम आवाम की हक हको की बात करते है इस कार्यक्रम को संजय गुप्ता, वशिष्ठ मोदनवाल, अभिनीत उपाध्याय, चंद्रमोहन पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, रामविलास तिवारी, उपेन्द्र प्रसाद, विजय कुशवाहा ,परमानन्द प्रसाद, सोहन मिश्र,शिवलाल वर्मा, चुन्नु श्रीवास्तव, अशोक मद्देशिया, डॉ याहिया अंजुम,गंगासागर मिश्र, प्रताप दीक्षित, सुच्चन खान,डॉ नरेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

12 minutes ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

19 minutes ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

28 minutes ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

16 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

16 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

16 hours ago