कलेक्ट्रेट में शहीदों की स्मृति में रखा गया 2 मिनट का मौन

स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में जिलाधिकारी कार्यालय सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर अपने प्राणों की बलि देने वाले बलिदानियो को शत-शत नमन किया जिनके कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहले ही इसकी पूरी तैयारी कर ली थी जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि 30 जनवरी की सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाए। ठीक ऐसा ही हुआ, मौन शुरू होने की सूचना सुबह 10:50 बजे से 11 बजे तक सायरन बजा कर दी दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर शहीदों के प्रति श्रद्धा सम्मान की भावना को जागृत करते हुए जनता के प्रत्येक वर्ग की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में जिलाधिकारी कार्यालय पर 2 मिनट का मौन रख करें सभी शहीदों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में मौन रहकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस दौरान कलेक्ट्रेट के सभी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी आम जनता मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

26 minutes ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

33 minutes ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

42 minutes ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

16 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

16 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

17 hours ago