डीएम-एसपी ने खिचड़ी मेले का किया निरीक्षण

मेले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने खिचड़ी मेले के दृष्टिगत बाबा गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर से तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग, बैरिकेडिंग, चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन, सफाई आदि व्यवस्थाओं के बारे में पूछा और निर्देशित किया विभिन्न मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की जानकारी ली। एसडीएम सदर ने बताया कि सभी मार्गों सहित कुल 07 पार्किंग बनाए गए हैं। उन्होंने सभी पार्किंग में पानी, शौचालय और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने 14 जनवरी से 16 जनवरी तक पूर्वाह्न 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक समुचित स्टाफ और दवाओं के साथ हेल्थ कैंप को मंदिर परिसर में आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही तीनों दिन 24 घंटे एक इमर्जेंसी मेडिकल टीम को 02 एंबुलेंस के साथ तैनात करने का निर्देश दिया। एसडीएम सदर ने बताया कि हेल्थ कैंप को परिसर में लगाया जा चुका है और लोगों को आवश्यक चिकित्सीय सहायता दी जा रही है। चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी 24 घंटे सक्रिय हैं।
उन्होंने मंदिर परिसर और मेला प्रांगण सहित पूरे क्षेत्र में एंटी लार्वा और फॉगिंग का निर्देश दिया। जिसके क्रम में नगर पंचायत द्वारा परिसर सहित पूरे क्षेत्र में उन्होंने पर्याप्त संख्या में नगर पंचायत और और डीपीआरओ को सफाईकर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में मेला क्षेत्र में लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने पूरे क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में उन्होंने एक्सईएन विद्युत महराजगंज को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने मेला को भव्यता प्रदान करने हेतु स्वागत द्वार के निर्माण और मंदिर प्रांगण में एलईडी स्क्रीन लगाने का भी निर्देश दिया तथा पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाने का निर्देश दिया, ताकि मेला क्षेत्र की निगरानी की जा सके। उन्होंने मेला क्षेत्र में झूलों आदि के फिटनेस की जांच का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में वर्दी और सादे वेश में महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल को तैनात करने का निर्देश। साथ ही एक दमकल वाहन को भी तैनात करने के लिए कहा। पुलिस अधिक्षक ने पार्किंग और बैरिकेडिंग के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सीसीटीवी और मॉनिटरिंग सेंटर को देखा और निर्देश दिया कि सभी सीसीटीवी 24 घंटे सक्रिय रहें और लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।उन्होंने खिचड़ी के दिन कंबल वितरण और लगातार लोगों के लिए चाय व पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम पंकज कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जी. एस. यादव, एसओ चौक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

6 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

6 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

6 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

7 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

7 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

7 hours ago