किसानों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए मशीनरी बैंक खोले जाएंगे – के0एम0 सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा द्वारा कृषि यंत्रीकरण बैंक द्वारा उद्यमिता विषय पर पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ0 के0एम0 सिंह ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण बैंक योजना के तहत किसानों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए मशीनरी बैंक खोले जाएंगे जिसके माध्यम से किसानों को सब्सिडी प्रदान की जायेगी जिससे गरीबी रेखा से नीचे आने वाले किसानों तक खेती करने के लिए मशीनों को पहुंचाया जा सके। केंद्र के कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक एक तरह के बैंक हैं, जहाँ खेती से जुड़े सभी यंत्र जैसे कि किसान सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, स्प्रेयर, थ्रेशर, कल्टीवेटर, रोटावेटर आदि किसान किराये पर लेकर उपयोग कर सकते है । उन्होंने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक के लिए सरकार की तरफ से 80 फीसदी का अनुदान प्रदान किया जाएगा और लाभार्थी को केवल 20 प्रतिशत का भुगतान करना पड़ेगा।योजना के लिए आवेदन पर किसानों को किसी भी तरह का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है परंतु लाभ लेने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वैज्ञानिक डॉ हर्षिता ने कहा कि मशीन से लाइन से लाइन और पौधे से पौधे की दूरी निश्चित करने से के खेतो में कीटो का प्रकोप कम होता है और खेतों में खरपतवारो की आसानी से निराई गुड़ाई हो जाती है डॉ अरुण कुमार ने कहा आजकल उन्नतशील प्रजाति वाला बीज निश्चित मात्रा में मशीनों के द्वारा लगाया जाए तो किसान बहुत अच्छी पैदावार पा सकते हैं कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसान शमीम, मुनीर, मुन्नन खान, रमाकांत तिवारी, सकटू राम तिवारी, अब्दुल रहमान अली आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

8 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

8 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

8 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

8 hours ago