ओपीडी बंद कर रेजिडेंट चिकित्सको ने की नारेबाजी

  • रेजिडेेंट चिकित्सक बोले: मृतक चिकित्सक को न्याय दो

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। कोतकाता में रेजिडेंट चिकित्सक की रेप के बाद मर्डर के मामले में देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों में रोष हैं, इसे लेकर बस्ती मेडिकल कॉलज में चिकित्सक आंदोलित हैं व मृतक रेजिडेंट महिला डॉक्टर को न्याय दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
मंगलवार की सुबह बस्ती मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर दी, विरोध में सभी एक जुट होकर नारेबाजी करने लगे, उनकी मांग है कि घटना में दिवंगत हुई चिकित्सक को न्याय दिया जाए, ओपीडी बंद होने के चलते यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को काफी असुविधा हुई, उन्हें बिना उपचार के ही बैरंग लौटना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट चिकित्सकों ने कहा कि हमनें आज पब्लिक ओपीडी बाधित की है, ताकि एक अवेयरनेंस हो जो विक्टिम है उसको जल्द से जल्द न्याय मिल सके, हम लोग पब्लिक को कई परेशानी नहीं देना चाहते हैं, क्यों हम लोग पब्लिक अवेयरनेंस चाहते हैं, क्योंकि कहीं न कहीं यह निर्भया पार्ट 2 है। क्योंकि हम चाहते हैं कि पब्लिक हमारे साथ आए, जो भी जस्टिस हो उसको लिए सीबीआई जांच हो, सारे दोषी पकड़े जाएं, जब तक वे नहीं पकड़े जाएंगे हम लोग स्ट्राई करते रहेंगे। हमें पब्लिक का सपोट चाहिए। वहीं महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि जो भी डॉक्टर हैं उनकी ड्यूटी मॉनिंग में व इवनिंग में लगती है, नाईट में लगती है। लड़कों की भी लगती है, लड़कियों की भी लगती है। लड़कियों के साथ आए दिन छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

3 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

3 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

3 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

3 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

3 hours ago