लंपी स्किन डिजीज वायरस: लक्षण और बचाव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल ही नहीं देश की एक बड़ी आबादी पशुपालन से जुड़ी हुई है। ऐसे में पशुओं की एक नई बीमारी लम्पी त्वचा रोग ने सभी को परेशान कर रखा है। इस वायरस जनित रोग की चपेट में आने से अब-तक हजारों पशु असमय काल के गाल में समा गए हैं। एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 50 हजार से अधिक गायों और भैंसों की मृत्यु हो चुकी है और लाखों पशु लंपी वायरस की चपेट में है। कुछ राज्यों में इसका असर बहुत अधिक है। सरकारें अपनी तरफ से आवश्यक कदम उठाए रही हैं। जानकारों के अनुसार अभी तक लंपी वायरस का कोई कारगर एंटीडोज तैयार नहीं हुआ है। जिससे से बड़ी संख्या में पशुओं की मृत्यु हुई है। देश पहली बार 2019 में लंपी वायरस का प्रकोप देखने को मिला था।
वायरस जनित लंपी स्किन डिजीज को ‘गांठदार त्वचा रोग वायरस’ या एलएसडीवी (LSDV ) कहा जाता है। जो एक संक्रामक बीमारी है। यह एक संक्रमित पशु के संपर्क में आने से दूसरा पशु भी बीमार हो सकता है। यह कैप्रिपॉक्स वायरस नामक वायरस से होता है। जिसका संबंध गोट फॉक्स और शीप पॉक्स वायरस के परिवार से है।
विशेषज्ञ की की मानें तो यह मच्छरों के काटने और खून चूसने वाले कीड़ों के जरिए पशुओं को होती है।
लंपी स्कीन डिजीज के प्रमुख लक्षण
• संक्रमित पशु को बुखार आना
• पशुओं के वजन में कमी
• पशुओं की आंखों से पानी टपकना
• लार टपकना
• शरीर पर दाने निकलना
• दूध का कम होना
• भूख में कमी व अन्य कई
बचाव
• संक्रमित पशु को अलग अर्थात कोरेण्टीन करना
• उनके रहने के स्थान की साफ सफाई रखें
• मच्छरों को भगाने के उपाय करें।
• संक्रमित पशु को गोट पॉक्स या अन्य वैक्सीन लगवाएं।
• पशुओं को चिकित्सक द्वारा बताये गए दवा आदि दे सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

7 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

8 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

8 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

8 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

10 hours ago

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक हादस

हाइटेंशन लाइन बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप महराजगंज(राष्ट्र की…

10 hours ago