बच्चे का अपहरण कर मांगी 20 हजार की फिरौती, गिरफ्तार ,बच्चे के घर मे काम करता था आरोपी युवक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )22 सितम्बर…बेलघाट थाना अंतर्गत बलुआ गांव में बच्चे का अपहरण कर 20 हजार की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे की माँ आशा देवी पत्नी पप्पू की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपह्रत बच्चे 6 वर्षीय नीलेश को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी अनिल निवासी ढेकुनाथ थाना बेलघाट को तिघरा मोड़ के पास से बुधवार शाम को पकड़ा। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
एसपी साउथ अरुण सिंह ने बताया कि बीते 20 सितंबर की शाम आशा देवी का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। उस दिन रात में खाना खाने के बाद वज बच्चे नीलेश संग सो गई। सुबह उठा तो बच्चा गायब था। साथ ही घर मे काम करने वाला अनिल भी गायब था। इधर अनिल ने आशा के चोरी हुए मोबाइल से पहले उनके रिश्तेदार फिर देवरानी को फोन कर बच्चे के एवज में 20 हजार की मांग की। रुपये न देने पर हत्या की धमकी दी। सूचना पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया और आरोपी के चंगुल से बच्चे को मुक्त कराया फिर उसे अरेस्ट किया।

👉मुंबई में रहता है बच्चे का पिता..
बच्चे कब पिता मुंबई में रहते है। आरोपी उसके घर मे बिना पैसे के ही घरेलू नॉकर की तरह काम करता था। उसकी नजदीकी भी बच्चे की माँ से हो गयी थी। पैसे के लालच में उसने अपहरण कर फिरौती मांगी थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी यह सोच रहा था कि अगर बच्चे के मा के चोरी किये गए फोन से वह काल कर फिरौती मांगेगा तो पकड़ा नही जाएगा। लेकिन जब चोकी इंचार्ज ने महिला के उस नम्बर पर फोन मिलाया तो आरोपी ने उठा लिया। जिसके बाद 12 घण्टे के भीतर ही पुलिस ने बच्चे को मुक्त कराकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

संवादाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

6 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

7 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

7 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

7 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

9 hours ago

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक हादस

हाइटेंशन लाइन बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप महराजगंज(राष्ट्र की…

9 hours ago