कुशवाहा टीवीएस शोरूम की प्रथम वर्षगांठ पर लकी ड्रॉ, टीवीएस स्पोर्ट बाइक जीती आकाश ने

जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गढ़िया रंगीन स्थित कुशवाहा टीवीएस शोरूम की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राहकों और क्षेत्रवासियों के लिए लकी ड्रॉ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव ने फीता काटकर एवं केक काटकर किया। उन्होंने शोरूम को एक वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में ऐसे प्रतिष्ठान बेहतर सेवाओं के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करते हैं।

लकी ड्रॉ का मुख्य आकर्षण प्रथम पुरस्कार के रूप में टीवीएस स्पोर्ट सेल्फ स्टार्ट बाइक रही, जिसे जीतने का सौभाग्य आकाश पुत्र रघुनंदन निवासी ग्राम जौरा पट्टी, पोस्ट बरी प्रसिद्धपुर को प्राप्त हुआ। विजेता के नाम की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर उठा। अतिथियों द्वारा आकाश को बाइक की चाबी ससम्मान प्रदान की गई।

कुशवाहा टीवीएस के संचालक ने बताया कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से शोरूम ने अपने पहले वर्ष में क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी बेहतर सर्विस, उचित मूल्य और आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर महानगर टीवीएस शाहजहांपुर की टीम, स्थानीय गणमान्य नागरिक, ग्राहक और क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अधिवक्ता से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…

4 hours ago

जर्मनी की नौकरी छोड़ बने IAS, अब मधुबनी में धैर्य को लेकर चर्चा में DM आनंद शर्मा

फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…

4 hours ago

बेड़ो में सड़क पर मची चीख-पुकार! दो हादसों में 14 घायल, मासूम बच्चे समेत 8 रिम्स में भर्ती

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…

4 hours ago

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन नाबालिगों के मामले में पॉक्सो के तहत FIR

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…

4 hours ago

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

5 hours ago