शिकारपुर–दरौली संपर्क मार्ग पर 200 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण का शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनहित और विकास को नई दिशा देने वाली पहल के तहत शिकारपुर से दरौली तक एनएच-730 से जुड़े संपर्क मार्ग पर 200 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया गया। वर्षों से जर्जर पड़े इस मार्ग के निर्माण की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य सदर अभय सिंह के प्रयासों से संभव हो सकी, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शिलान्यास कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह एवं क्षत्रिय महासभा महराजगंज के जिला अध्यक्ष ने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कराई। यह संपर्क मार्ग शिकारपुर से दरौली, इमिलियां, कृत पिपरा, सिसवा राजा रामनगर होते हुए एनएच-730 के कामता रोड से जुड़ता है, जो क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है।

लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अभय सिंह ने लगातार प्रयास कर बजट स्वीकृत कराया, जिसका प्रतिफल आज सड़क निर्माण के रूप में सामने आया है।

कार्यक्रम में वीडीसी हरहंगी यादव, घनश्याम जायसवाल, इरफान, मोहर्रम, रामजी गुप्ता, सोनू मोदनवाल, रघुवंश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभय सिंह के प्रति आभार जताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरसीसी सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। धार्मिक आस्था और जनकल्याण के संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न हु

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

12 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago