मानव का मानव से प्रेम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

इस सुंदर संसार में मानव प्रेम केवल परिवार तक ही सीमित नहीं रहता है बल्कि मानव पशु पक्षियों से भी प्रेम करता है इस पृथ्वी पर सभी प्राणियों में मानव को श्रेष्ठ प्राणी कहा गया है मानव का प्रेम भाव ही उसे अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ बनाता है वास्तव में मानव जीवन प्रेम पर आधारित है किसी व्यक्ति में किसी अन्य व्यक्ति के लिए स्नेह सुरक्षा और सम्मान का भाव ही प्रेम का स्वरूप होता है। परमात्मा ने सृष्टि का निर्माण करते समय प्रेम को हर जीव के भीतर उत्पन्न किया मानव प्रेम ही सच्चा धर्म है मानव तो सिर्फ मानव है भेदभाव तो इस दुनिया के लोगों ने करना सिखाया है जाति धर्म संप्रदाय में बैठकर एक दूसरे के प्रति भेदभाव उत्पन्न करके प्रेम को समाप्त किया जा रहा है सच्चा प्रेम वही होता है जो ना बढ़ता है या घटता है सच्चा प्रेम उसी व्यक्ति में हो सकता है जिसने आत्मा को जान लिया है वास्तव में मानव जीवन प्रेम पर आधारित है प्रेम ही मनुष्य को जीवन जीने की प्रेरणा देता है मनुष्य को प्रेम के कारण ही यह संसार सुंदर दिखता है मानव प्रेम के अभाव में इस पृथ्वी पर जीवन व्यतीत कर पाना मनुष्य के लिए दुर्लभ है मनुष्य को सभी जीवो से प्रेम करना चाहिए सत्य कर्म करना चाहिए परोपकार जितना हो सके करना चाहिए मानव का मानव से प्रेम सबसे बड़ा धर्म है हम उस देश में रहते हैं जहां विभिन्न प्रकार के लोग हैं हम सभी देशवासियों के बीच एकता व प्रेम की भावना होनी चाहिए और हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए धर्म से तात्पर्य मानव प्रेम से संबंधित है मानव जाति के कल्याण के लिए प्रेम का भाव जागृत करना आवश्यक है प्रेम ही सभी देशवासियों को एक सूत्र में पिरोना है समस्त मानव जिस दिन एक दूसरे से सच्चा प्रेम और सामंजस्य स्थापित करेंगे देश उसी दिन विश्व गुरु बन जाएगा।

सीमा त्रिपाठी
शिक्षिका साहित्यकार लेखिका

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

19 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

20 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

20 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago