सादुल्लानगर/ बलरामपुर (राष्ट्र परम्परा)। क्षेत्र के लौकिया ताहिर स्थित बाबा लौकिया में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे भव्य रामलीला आयोजन ने श्रद्धालुओं के दिलों में भक्ति और आस्था की नई लहर पैदा कर दी है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।
मंदिर प्रांगण में बने राजगद्दी स्थल पर भगवान श्री रामचंद्र का अयोध्या आगमन हुआ, जहां भगवान श्री रामचंद्र जी का विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्याभिषेक किया गया। महंत वीरेंद्र दास जी महाराज व डाॅ• विवेक श्रीवास्तव ने तिलक लगाकर स्वयं भगवान श्री राम का राजतिलक कर राज्याभिषेक संपन्न किया और इस भव्य लीला का प्रारंभ किया। राज्याभिषेक के पश्चात, भगवान श्री रामचंद्र की आरती और पूजन भी पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।
इस आयोजन में, रामलीला कमेटी द्वारा समाजसेवियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामलीला मंचन कर रहे सभी कलाकारों और कमेटी के सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और समर्पण और भी बढ़ गया।
इस अवसर पर नवनीत ओझा, अन्नू ओझा,कौशल किशोर ओझा,हनुमान शुक्ला, रमेश चंद तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, अरविंद उपाध्याय, अतुल कुमार उपाध्याय सहित अन्य दर्शन लीला देखकर मंत्र मुग्ध हो गए।।
देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…