तलवार से युवक का सिर किया धड़ से अलग

हत्या के बाद मौके पर पहुंचे डीएम- एसपी

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम कबीरूद्दीनपुर जमीन विवाद को लेकर 17 वर्षीय किशोर युवक की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना की खबर वायरल होते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया तत्काल थाना गौराबादशाहपुर सहित आसपास के थानो की पुलिस बल के साथ अधिकारी गण पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल शर्मा सहित सीओ केराकत अपर पुलिस अधीक्षक नगर घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू करा दिए है। हत्यारे की तलाश शुरू हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम एवं अन्य विधिक कार्यवाई कर दी है। मृतक अनुराग उर्फ छोटू 17 पुत्र रामजीत अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। मौके पर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मौजूद है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुख्यालय से लगभग सात किमी दूर स्थित ग्राम कबीरूद्दीनपुर में जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर किशोर युवक अनुराग यादव उम्र 17 वर्ष की बुधवार, 30 अक्टूबर की सुबह दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर तू तू- मै मै शुरू होने के साथ खूनी जंग का स्वरूप लेली और हत्यारे ने तलवार से किशोर युवक की गर्दन काट कर धड़ से अलग कर दिया और मौके से फरार हो गया। अनुराग का सर धड़ से अलग गिरते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीमें गठित करते हुए तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करा दिया है। पुलिस अधीक्षक ने गांव में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस का पहरा लगा दिया है।सभी ग्रामीण इकठ्ठा हो गए।

rkpnews@desk

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

20 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago