श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण की बरही

बघौचघाट / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मेदीपट्टी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण की बरही महोत्सव पर प्राचीन ठाकुर जी मंदिर एवम श्रीकृष्ण की झांकी भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाई गई।ग्रामीणों के सहयोग एवं मंदिर समिति ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बारहवें दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बरही महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान अखंड हरि कीर्तन के आयोजन के साथ ही श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई।nजिसमे देवरिया समेत बिहार के गोपालगंज की टीम ने हरे राम,हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया।जिससे क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

वही स्थानीय लोक गायक की टीम ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी।इसी क्रम में मंदिर परिसर में देर रात तक भजन,सोहर और रात्रि जागरण का भी आयोजन हुआ।जहां श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे।अखंड हरिकीर्तन के पूर्णाहुति के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।पूजा मंत्र उच्चारण पं अंजनी पांडेय ने किया।इस दौरान मंदिर के पुजारी बृजेश पांडे ने बताया कि यह परंपरा पूर्वजों के समय से चली आ रही है।जिसे संपूर्ण ग्रामवासी आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर मानते हैं।इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी समेत क्षेत्रीय श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

2 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

2 hours ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

3 hours ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

3 hours ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

4 hours ago