आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा )
ब्लॉक जहानागंज के पेवठा ग्राम सभा में मनरेगा के नाम पर खुलेआम लूट हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी हाथ पर हाथ रख बैठे हुए हैं। कोई लाख शिकायत कर ले मगर ब्लॉक के अधिकारियों पर कोई फर्क नही पड़ने वाला है। शिकायत पर ब्लॉक व जिले के अधिकारी जाँच करने जाते हैं और सब ठीक करके मनमानी तरीके से गलत रिपोर्ट लगा देते हैं। पेवठा गाँव मे मनरेगा के नाम पर लूट खसोट जम कर हो रहा है, सब काम केवल पेपर में दिखाकर सरकारी धन का बन्दर बाँट कर लिया जाता है। मस्ट्रोल चालू है 115 लेबर की हाजिरी भी लगी हुई है, पोखरी की खुदाई पेपर में हो रही है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि मौके पर एक लेबर नही दिखे और ना ही एक चम्मच मिट्टी निकाली गई है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग मई महीने में जेसीबी से मिट्टी निकाली गयी थी वह भी केवल दो रात ही निकाली गई हैं। सरकार की योजना गरीबों तक नही पहुँच पा रहा है। और नही पात्रों को आवास व शौचालय ही मिल सका है। इतना ही नही कितना सरकारी धन को इंडिया मार्का मशीन के रिबोर के नाम, तो शोखता निर्माण में सरकारी धन का खेल खेला गया होगा ये तो जाँच का विषय है। दिल को झकझोरने वाली बात तो यह है कि मार्च महीने से लेकर अब तक 25 लाख रुपये का मनरेगा के काम भी हो चुका है। कितना कान हुआ है। यह तो मौके पर देखने से मालूम पड़ेगा, लेकिन अधिकतर काम पेपर में ही सिमट कर रह गया है। मजे की बात तो यह है कि पोखरी में पानी भरा हुआ है। औऱ पेपर में पोखरी खोदी जा रही है। धरातल पर कुछ भी नही दिखेगा।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…