
बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका अंतर्गत पटेल नगर पूर्वी निवासी नासिर हुसैन पुत्र मोहम्मद तैयब अंसारी ने बरहज थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि गुरुवार , 9/11/2023 को सेंट्रल बैंक से 34000 निकाला , जबकि पहले से मेरे पास 1,66000रू था, दोनों राशि मिलाकर कुल राशि ₹2,00000रू मेरे पास था, ताकि मैं अपना एम ई करा सकूं। गोरखपुर से 25 किलोमीटर दूर मैंने जमीन लिया है। बैंक से पैसा निकालने के बाद एक अपरिचित व्यक्ति ने मुझे कुछ सुघा कर मेरा सारा पैसा ले लिया है। पत्रक प्राप्त होने के साथ ही मौके पर पहुँच कर बरहज पुलिस ने सेंट्रल बैंक के सीसीटीवी को खंगाला और आगे के कार्यवाही जुट गई।
