ग्रामीणो ने कार्यो में अनियमतता आरोप लगाया था
कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। कोपागंज विकासखंड के ग्रामसभा लाड़नपुर में खेल मैदान और अमृत सरोवर के मनरेगा कार्यो में अनियमितता को लेकर लोकपाल के यहां शिकायत किया गया था।जिसको लेकर गुरुवार को दोपहर लोकपाल विनीता पांडेय जांच करने पहुँच गयी।जैसे ही इसकी सूचना प्रधान एवं ब्लॉक तथा शिकायत कर्ता को हुआ सभी मौके पर पहुँच गए। क्षेत्र के लाड़नपुर ग्रामसभा में बने खेल मैदान का निरीक्षण लोकपाल ने किया वही शिकायत कर्ता का आरोप था कि स्कूल की बाउंड्री को खेल मैदान की बाउंड्री बता कर पैसा उतारा गया है।जिम के नाम पर घटिया सामान लगाया गया है जो गुणवत्ता पूर्ण नही है।लोकपाल ने सभी को गौर से देखा और साथ आये संबंधित कर्मचारी को नोट करने का आदेश दिया।इसके बाद अमृत सरोवर की जांच किया जिसमें दो तरफ तो पाथवे बना है लेकिन अभी और बाकी है।लोकपाल ने सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर किया कहा कि इसकी साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय।वही जांच में कुछ कमियां मिली जिसे लोकपाल ने नोट कर ले गयी।इस अवसर पर प्रधान,सचिव, जेई तथा ग्रामीण मौजूद थे। पूछने पर लोकपाल विनीता पांडेय ने कहा कि जांच किया गया अभिलेखों की जांच किया जाना है।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…