बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। त्यौहारों के अवसर पर कर राजस्व में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत उपायुक्त राज्य कर प्रशासन बहराइच के कार्यालय पर उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर बहराइच चन्द्रकेश गौतम द्वारा मिठाई विक्रेता व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में मिठाई निर्माण व्यवसाय में करदेयता पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान श्री गौतम द्वारा व्यापारियों को सुझाव दिया गया कि बिल,इन्वायस अनिवार्य रूप से जारी किया जाय। जिससे अधिकाधिक कर राजस्व का सृजन किया जा सके। बैठक में मौजूद व्यवसायियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि बिक्री के दौरान विभागीय दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा। बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अमर सिंह ने व्यापारियों को खाद्य अपमिश्रण एवं मानकों की जानकारी प्रदान करते हुए अपेक्षा की गई कि जनस्वास्थ्य के मद्देनज़र साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा मिष्ठान को तैयार करते समय किसी अधोमानक अथवा सेंथेटिक सामग्री का प्रयोग कदापि न किया जाय। इस अवसर पर मिष्ठान निर्माता व्यापारी सुशील मिश्रा, शुभम यज्ञसेनी, सुशील मिश्रा, सनोज कुमार, मानस यज्ञसेनी सहित अन्य व्यवसायी तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं राज्य कर विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विशेष लेख | लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल तारीखों और घटनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि…
23 अक्टूबर का इतिहास 23 October History: इतिहास के पन्नों में आज का दिन क्यों…
विशेष लेख | अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीते हुए दिनों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि…
किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पंचांग, शुभ रंग, शिक्षा, प्रेम, धन, करियर…
व्यंग्य-लेखक: संजय एम. तराणेकर (कवि, लेखक एवं समीक्षक) पहले गरबा माता की आराधना का माध्यम…
31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य; NDPS एक्ट, PIT-NDPS कानून और PMLA के…