हिंसा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए महासमिति ने उठाया कदम

कदम,अधिवक्ताओं का गठन किया पैनल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।तहसील महसी के महराजगंज हिंसा पीड़ितों के लिये दुर्गा पूजा महासमिति आगे आयी है।पीड़ितों को उचित न्याय एवं दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही किये जाने की मांग की है। उल्लेखनीय हो कि श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति (रजि.),बहराइच के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक गुदड़ी स्थित महासमिति के पदाधिकारी बैजनाथ रस्तोगी बैजू के आवास पर आयोजित हुई।बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव एवं विगत तहसील महसी के महराजगंज में श्री दुर्गा पूजा विसर्जन में हुऐ उपजे विवाद के बाद उठे विसंगतियों को लेकर समीक्षा की गई,बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने की जबकि संचालन महामंत्री कन्हैया सोनी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने कहा कि जनपद में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया,विसर्जन के दिन महसी महाराजगंज में उपजी विसंगतियां स्थानीय प्रशासन की नाकामियों को उजागर किया है।महासमिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए महसी के महराजगंज में श्री दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान किसी भी माता भक्त के ऊपर कोई केस दर्ज किया गया हो या जनपद में विसर्जन के दौरान कोई विधिक कार्यवाही की गई हो तो महासमिति के नामित अधिवक्ता,पदाधिकारी पूर्ण सहायता प्रदान करेंगे एवं उन्हें उचित न्याय दिलवायेंगे।महासमिति द्वारा बनाए पैनल में वरिष्ठ अधिवक्ता सुधाकर प्रसाद मिश्रा,एडवोकेट सत्येन्द्र शुक्ला,अधिवक्ता विनोद कुमार रस्तोगी एवं अधिवक्ता हरि गुप्ता को रखा गया है।बैठक के अंत मे महराजगंज हिंसा में मृतक राम गोपाल मिश्र की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।बैठक में सुदामा मिश्रा,कन्हैया सोनी, बैजनाथ रस्तोगी,गौरव तिवारी,सुधाकर प्रसाद मिश्रा,देवेंद्र गुप्ता,राम जी शुक्ला,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,शिवशरण सिंह,विपिन यज्ञसैनी,ज्ञानेंद्र धर शर्मा ज्ञानी,सत्येंद्र शुक्ला, देवेन्द्र गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता युवराज,हरिशंकर गुप्ता मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago