तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं

ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत में गुरुवार रात 8:03 बजे भारतीय समयानुसार 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 173 किलोमीटर नीचे था। झटके दूर तक महसूस किए गए, लेकिन फिलहाल जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
इससे पहले 8 सितंबर को नेपाल में भी भूकंप आया था। वहीं, 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में हिमखंड खिसकने और बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। इस दौरान घर, सड़कें, पुल और जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थीं। बड़ी संख्या में लोग लापता हुए थे और कई लोगों की मौत हुई थी।
विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक तापमान में वृद्धि से किंघई-तिब्बत पठार के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इससे बाढ़ और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है। यह पठार ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियों से जुड़ा है। ऐसे में यहां होने वाले पर्यावरणीय बदलावों का असर निचले क्षेत्रों तक पड़ सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

2 hours ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

3 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

3 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

4 hours ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

4 hours ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

4 hours ago