Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपभोक्ता फोरम में भी आयोजित होगी लोक अदालत: सुरेंद्र कुमार सिंह

उपभोक्ता फोरम में भी आयोजित होगी लोक अदालत: सुरेंद्र कुमार सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई 2024 के तैयारियों के क्रम मे जिला उपभोक्ता फोरम के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह के बीच बैठक सोमवार को संपन्न हुई।
बैठक में उपभोक्ता फोरम के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पक्षकारों को नोटिस तामिला कराई जा रही है एवं फोरम से संबंधित समस्त मामले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई 2024 को लगाए जाएंगे। पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हुए मामले में किसी प्रकार की कोई कोर्ट फीस नही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments