भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टीकमपार चौराहे पर विधायक निधि से लगा हुआ हाईमास्ट लैंप टावर अपने स्थापना काल के करीब सप्ताह भर बाद से ही लगातार खराब चल रहा है सूत्र बता रहे हैं कि इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है जिससे पूरा चौराहा ही हाईमास्ट लाइट टावर लाइट के तले अंधेरे में डूबा हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक स्थानीय जन प्रतिनिधि /विधायक निधि से जगह जगह भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्र के चट्टी चौराहे को रात के समय में अंधेरे से मुक्ति दिलाने हेतु हाईमास्ट लैंप टावर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक सभाकुवर कुशवाहा के द्वारा अपने विधायक निधि से फंड देकर लगवाया गया है।जो अपने स्थापना काल के कुछ दिनों बाद से ही निरंतर खराब चल रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से टीकम पार चौराहे पर लगा हाइमास्ट लाइट टावर लगातार खराब चल रहा है। जिस वजह से टीकम पार चौराहा लाइट तले अंधेरे में रह रह कर अपने भाग्य पर आंसू बहा रहा है। इस वजह से देर रात के अंधेरे में चौराहे के अराजक तत्वों की आए दिन अराजकता बढ़ती जा रही है।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…