महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज जिला वृक्षारोपण समिति और जिला पर्यावरण व जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
वृक्षारोपण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों को लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। दो दिन के भीतर के भीतर संबंधित विभाग वृक्षारोपण हेतु खोदे गए गड्ढों और इंडेंट की सूचना वन विभाग को प्रेषित कर दें, ताकि पौधों का वितरण ससमय सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने सड़कों के किनारे एवेन्यू प्लांटेशन (वीथि वृक्षारोपण), नगर पालिकाओं में मियावाकी वन, गोसदन मधवलिया में नंदन वन और औषधि वन के तर्ज पर वृक्षारोपण की तैयारियों की भी जानकारी ली और संबंधित विभागों को सभी तैयारियों को पूर्ण कर निर्देशानुसार वृक्षारोपण के लिए कहा। उन्होंने लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए बाड़ेबंदी का कार्य मनरेगा के माध्यम से करने का निर्देश दिया। साथ ही पौधों के सिंचाई की भी उपयुक्त व्यवस्था तथा पौधों को लगाने के साथ–साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल करने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने कहा सभी विभाग वृक्षारोपण अभियान को गंभीरता से लें और सुनिश्चित करें कि अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी घर–घर तक पहुंचाने का निर्देश देते हुए सभी से अपील की कि प्रत्येक जनपदवासी न्यूनतम एक पौधा अपनी माता के नाम अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।
डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने कहा कि वन विभाग के पास पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वृक्षारोपण हेतु निकटतम नर्सरी से पौधों को उपलब्ध कराया जाए। सभी विभाग समय से इंडेन्ट प्रेषित कर दें, ताकि पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान कमांडेंट 22 वाहिनी एसएसबी शंकर सिंह, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीडी राम दरश चौधरी, डीआईओएस अमरनाथ राय, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, डिप्टी सीवीओ डॉ विनोद विश्वकर्मा, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…