डॉ. वरुणेश पर जानलेवा हमला, कार से कुचलने की कोशिश

(संतकबीरनगर से नवनील मिश्र की रिपोर्ट)

गोरखपुर/संत कबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीरनगर जिले के खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. वरुणेश दुबे पर उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया और कार से कुचलने की कोशिश की। यह सनसनीखेज वारदात गोरखपुर के सोन्हीचा बाजार में हुई। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें डॉ. दुबे को पुलिस से मदद मांगते देखा-सुना जा सकता है।
डॉ. वरुणेश दुबे के अनुसार वह अपने ड्राइवर के साथ बाजार की ओर जा रहे थे, तभी एक गाड़ी ने लगातार उनका पीछा किया और कई बार पीछे से टक्कर मारी। फिर ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को रोका गया। इसके बाद गाड़ी से उतरे राहुल पांडेय, ऋषभ पांडेय (डॉ. दुबे के साले) और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
डॉ. दुबे ने बताया कि उन्होंने डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही हमलावरों ने उन्हें गाड़ी से घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गौरतलब है कि दो महीने पहले डॉ. वरुणेश दुबे पर उनकी पत्नी ने पोर्न वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाया था। हालांकि, इस मामले में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। डॉ. दुबे का कहना है कि पत्नी और उसके परिवार से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से डॉ. दुबे की जान बच सकी। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गोरखपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में डॉ. दुबे को डायल 112 पर कॉल करते और मदद मांगते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जो घटना की पुष्टि करता है। मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago