पानी का पम्प बंद कर देने से नल बंद
हो जाता है, पानी आना रुक जाता है,
घड़ी बंद करने से घड़ी बंद हो जाती है,
और सही समय नहीं दिख पाता है।

स्विच बंद करने से बल्ब बुझ जाता है,
और प्रकाश मिलना बंद हो जाता है,
झूट छुपाने से झूट छुप जाता है पर
सत्य भी तो नहीं सामने आ पाता है।

प्रेम करने से प्रेम होता है घृणा नहीं,
दान करने से अमीरी कम नहीं होती है,
पर गरीब की गरीबी नहीं मिट पाती है,
किसी की याद से दूरी नहीं मिटती है।

सुख दुःख के दिनप्रति के जीवन में
हर कोई सुख की चाभी ढूँढता है,
पर कोई यह क्यों नहीं सोचता कि
सुख की तिजोरी में ताला डाला है।

किसी ने भी ताला लगाया हो
उसके सुख के कोषागार में,
उस ताले की ताली भी उसी के
पास मिल पाएगी इस संसार में।

दो शब्द -“क्या मैं कर सकता हूँ,”
या “मैं नहीं कर सकता हूँ” का ही
महत्व है, यही दो शब्द ऐसे हैं, जो
हमारी जीवन चर्या बदल सकते हैं।

इसलिए सही सही विकल्प इन दोनो
के बीच ही हर एक को चुनना चाहिये,
और जीवन में समुचित बदलाव ला
कर जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिये।

सत्य सल्यक्रिया की तरह घाव तो
अवश्य करता है पर उपचार करता है,
आदित्य मिथ्या वह दर्दनाशक होता है,
क्षणिक आराम दे, दूसरा दर्द देता है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

43 minutes ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 hour ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

2 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

2 hours ago