कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज संभावित बाढ़ आपदा से बांध और तटवर्ती गांवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने शुक्रवार को छितौनी बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने बांध की मजबूती, मरम्मत कार्य और जल निकासी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डिमरी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नाव, आपदा मित्र और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठोकर नंबर 3 व 4 पर कराए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।इससे पहले वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक से एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली और चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण कक्ष, लेबर रूम एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। प्रसूता से रिश्वत लेने के मामले में उन्होंने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि प्रशासन और विभाग पूरी तरह तैयार हैं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। “जनता की सुरक्षा और बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी रामबीर सिंह, तहसीलदार महेश कुमार, एक्सईएन बाढ़ खंड एम.के. सिंह, एसडीओ मनोरंजन, पीडब्ल्यूडी अधिकारी, राजस्व कर्मी एवं सुरक्षा बल मौजूद रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…