रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा का मिला आश्वासन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर को राखी बांधकर त्यौहार की खुशियां साझा कीं। संत पुष्पा, स्कॉलर्स एंड किड्ज़ी स्कूल तथा सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की दर्जनों छात्राएं राखी की थाल सजाकर पुलिस कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने एसपी को राखी बांधते हुए उनके सुरक्षित, समर्पित और अनुशासित सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया तथा दीर्घायु और सफलता की कामना की। मिठाई खिलाकर उन्होंने उत्सव की मिठास भी बढ़ाई।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा, आप सब हमारी बेटियां हैं, आपकी सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी हमारी है। यह पर्व हमें कर्तव्यों की याद दिलाता है और हम संकल्प लेते हैं कि समाज की बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी।उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने और पढ़ाई के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा भी दी।इसी क्रम में आरबीटी कॉलेज सीसी रोड देवरिया की छात्राओं ने भी पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सफलता की कामना की।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

15 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

15 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

15 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

15 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago