कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीतापुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मानपुर में कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवॉ के डाक्टर योगेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी देते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि शरीर पर हल्के अथवा तांबई रंग के चकत्ते हों और उनमें सुन्नपन हो तो यह कुष्ठ हो सकता है। ऐसे हिस्से पर ठंडा या गरम का एहसास नहीं होता है। इसका इलाज मल्टी ड्रग थेरेपी द्वारा होता है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दो श्रेणियां हैं। पीबी श्रेणी के कुष्ठ रोगियों का इलाज छह महीने तक होता है।मल्टी बैसिलरी (एमबी) श्रेणी के मरीजों का इलाज एक साल तक चलता है।कुष्ठ रोगियों के नियमित इलाज के बाद रोग के कीटाणु समाप्त हो जाते हैं।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी का संदेश पढ़ कर सुनाया गया और उपस्थित जनों ने कुष्ठ उन्मूलन की शपथ दोहराते हुए जन जागरूकता फैलाने का वचन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्राचार्या मिथलेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भावना बाजपेई, डॉ. नवीन चन्द्र, सोहनलाल, सन्तोष कुमारी शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय की बच्चियों सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

13 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

13 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago