बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट व हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जोनल, स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह और अतुल तिवारी ने बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं के बारे में उपस्थित लोगों( नियुक्त मजिस्ट्रेट और व्यवस्थापक) को अवगत कराया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा से संबंधित यह महत्वपूर्ण बैठक है, इन परीक्षाओं में दिन प्रतिदिन संवेदनशीलता बढ़ती जा रही है, जिसके तहत यूपी बोर्ड भी नए-नए निर्देश जारी कर रहा है।इस बैठक का उद्देश्य उन्हीं निर्देशों के अनुपालन के संबंध में है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले तक स्कूलों) कॉलेज में शौचालय, पीने के पानी और साफ सफाई सहित सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डिंग, स्ट्रांग रूम ,पुस्तिकाओं का रख रखाव संबंधित सारी व्यवस्थाएं यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित निर्देशों के अनुसार पूर्ण हो जानी चाहिए। कहा कि जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसका सकुशलतापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें।
कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…
कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…
हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…
मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…
वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…
बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…