बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा नगर पंचायत कस्बे के गन्ने के खेत में पंहुचे तेंदुए ने बुधवार को दो बकरियों को निवाला बनाया जहां चरवाहे बाल बाल बचे और तेंदुए गन्ने के खेत में बैठ कर दहाड़ने लगा। जिससे नगर वासियों मे काफी दहशत फैल गयी। सूचना पर पंहुचे वन कर्मियों ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है।कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज अन्तर्गत मिहींपुरवा नगर पंचायत के जरही वार्ड नंबर पांच निवासिनी सावित्री देवी पत्नी जगदीश सुशीला पत्नी राजकिशोर की बकरियों को गन्ने के खेत में पंहुचे तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। चरवाहों के हाथ में डंडा होने के कारण बाल बाल बचे, और तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, मौके पर पहुंचे वन दरोगा देवतादीन तिवारी तथा वाचर अवधेश ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा और गन्ने के खेत के किनारे गोला दागकर भगाने की कोशिश की।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…