उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 60वें स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम में हुआ कार्यक्रम आयोजित
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 60वां स्थापना दिवस अमीनपुर नगरौर स्थित वृद्धाश्रम में संवासियों के बीच धूमधाम से मनाया गया।स्थापना दिवस के अवसर पर संवासियों को गर्म शाल व मिष्ठान का वितरण भी किया गया।वही कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी,तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा,समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता व सुलह अधिकारी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव रहे।स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की रीढ़ की हड्डी व गांव के कलेक्टर है।उन्होंने कहा कि हमारे जनपद में लेखपालों की टीम बहुत अच्छे ढंग से कार्य कर रही है।कार्यक्रम के अंत मे लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह व जिला मंत्री महेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा आए हुए आगुन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर आशुतोष प्रताप सिंह,अवधेश कुमार, सुनील कुमार अवस्थी,कर्मवीर सिंह,रोहित शुक्ला,पवन चौहान,शिव कुमार यादव,मनीष कुमार वर्मा,नीरज शर्मा,लाल बहादुर शुक्ला,मुकेश यादव,राकेश वर्मा व वृद्धाश्रम के प्रबन्धक दिलीप कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…