डीएम ने दिए सख्त निर्देश, धान क्रय में जरा भी लापरवाही क्षम्य नहीं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशानुरूप किसानों से धान क्रय करने का निर्देश दिया। धान क्रय में लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने धान क्रय की गति तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक 90 क्रय केंद्र के माध्यम से 153 किसानों से 464.31 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। किसानों से संपर्क कर धान क्रय केंद्र पर आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से क्रय केंद्र पर आने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद मिलरों से सीएमआर का प्रेषण समय से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी मिलर को क्रय केंद्र से धान प्राप्त करने में कोई समस्या हो तो उन्हें अवगत कराये। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। डीएम ने कहा कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी दशा में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसकी जवाबदेही मिलर और क्रय केंद्र प्रभारी दोनों की होगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम सहित विभिन्न अधिकारी एवं मिलर मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

19 hours ago