राजकीय आश्रम पद्धति विशुनपुर विश्राम में छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लल्लू सिंह के निर्देशानुसार राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण विमल प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

विधिक जागरूकता शिविर में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि जिन लोगों के पास न्यायालय जाकर अपनी कानूनी समस्याओं को रखने के लिए धन नहीं है, उन्हें बिना पैसे के मुकदमे की निशुल्क पैरवी कराए जाने एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के बारे में छात्राओं को विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें पास्को अधिनियम के बारे में भी बताया गया। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भारत में कन्या भ्रूण हत्या एवं गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण पर रोक लगाया जाने के बारे में बताया गया तथा बेटियों के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया।
सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र के जो प्रार्थना पत्र हैं उसका निस्तारण समय से जांच परख कर करें। गलत तरीके से किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र जारी ना किया जाए इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि लेखपाल, अमीन, ग्राम सचिव अपने-अपने क्षेत्र के पात्र गरीब, असहाय लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार योजनाओं का लाभ प्रदान करने में अपना शत-प्रतिशत सहयोग प्रदान करे तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

इसे दौरान परियोजना निदेशक थारू विकास तेजपाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, तहसीलदार तुलसीपुर प्रमेश कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

3 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

3 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

4 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

4 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

5 hours ago