पीडीए जागरूकता अभियान में पर्चा वितरण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को देवरिया शहर के पुरवा चौराहा स्थित बी.आर.डी.पी.जी. कालेज परिसर में छात्र,नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र -छात्राओं में पर्चा वितरण कर भाजपा सरकार की छात्र व नौजवान विरोधी नीतियों से अवगत कराया गया।
इस दौरान कार्यक्रम के जिला प्रभारी परवेज आलम एवं संदीप पटेल ने कहा की भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करना चाहती है। भाजपा सरकार में छात्रों,नौजवानों, महिलाओ,किसानों,पिछड़ों दलितों, अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है। भाजपा सरकार नौजवानों को रोजगार देना नहीं चाहती है, इसीलिए सभी परीक्षाओं के पेपर लीक करा रही है। भाजपा सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं है पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, आए दिन अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनकर देख रही है।
छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। इस सरकार में स्कूलों में शिक्षक और अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। भाजपा सरकार में सभी वर्ग दुखी हैं।
पर्चा वितरण कार्यक्रम के दौरान सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव,सलोवा जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम,छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव,सूरज यादव, मनीष सिंह सैथवार, अभिषेक, मुकेश,संदीप,गुड्डू काका चौधरी,संजीव मोदनवाल, सूरज कुशवाहा, मुराद अहमद, सोनू प्रकाश प्रियांशु, मुकेश सहित कई दर्जन युवा एवं छात्र मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

8 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

21 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

21 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

21 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

21 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

24 hours ago