मोतीहारी(राष्ट्र की परम्परा)
पताही प्रखंड कार्यालय के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सम्राट जीत के अध्यक्षता में देवापुर पंचायत के उप मुखिया के पद के लिये चुनाव हुआ। उप मुखिया के पद पर हुये चुनाव में वार्ड 11 के वार्ड सदस्य लक्ष्मी साह निर्विरोध निर्वाचित हुये। चुनाव प्रक्रिया में प्रेक्षक के रूप में भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रकाश कुमार रजक उपस्थित थे। देवापुर पंचायत के मुखिया एवं 16 वार्ड सदस्यों में 10 सदस्य बैठक में उपस्थित हुये । उप मुखिया के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु होने के बाद उप मुखिया के पद पर वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य लक्ष्मी साह ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसे प्रक्रिया के बाद निर्विरोध निर्वाचित हुये। निर्वाचीत पदाधिकारी सह बीडीओ सम्राट जीत ने बताया कि देवापुर पंचायत में हुए उप मुखिया के चुनाव में लक्ष्मी साह निर्विरोध निर्वाचित हुये है। चुनाव प्रक्रिया में रोशन जहां, मो उमर , तेजनरायन कुमार , बबलू कुमार आदि उपस्थित थे।
शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…
आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक रिश्तों…
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बनेंगे तरक्की के नए अवसर, जानें 12 राशियों…
पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…