लेखपाल व अधिवक्ता का विवाद को लेकर वकीलों ने किया चक्का जाम

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) लेखपाल व अधिवक्ताओ के बीच चल रहे विवाद को लेकर वकीलो ने सोमवार को तहसील गेट के सामने चक्का जाम कर विरोध जताया।वकीलों के न्यायालय कार्य का बहिष्कार के चलते फरियादियो को वापस लौटना पड़ रहा है।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर चक्का जाम कर विरोध जताया और भ्रष्ट प्रशासन के विरुद्ध आर पार की लड़ाई का ऐलान किया।पूर्व अध्यक्ष मारकंडे मिश्र ने कहाकि अधिकारियों की हठ धर्मिता के चलते गरीबो को न्याय नही मिल पा रहा है तहसील लूट का अड्डा बन चुका है।महेंद्र पांडेय ने कहाकि भ्रष्ट अधिकारियो के कारण विवाद की स्थिति बनी हुई है दर्ज फर्जी मुकदमे को समाप्त किया जाय। अधिवक्ताओ का तहसील परिसर में मागों को लेकर सातवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी है। क्रमिक अनशन के दिन मार्कण्डेय मिश्र,मलिक नाजिर ,मो असगर ,नवीन प्रजापति,अब्दुल सत्तार, भूषण लाल,राम सागर शर्मा,रामदेव मिश्र, राम सागर वर्मा व धर्मेश तिवारी क्रमिक अनशन पर बैठे।वकीलो के आंदोलन के चलते 23 दिसम्बर से न्यायिक कार्य प्रभावित है ,मुस्तफा हुसैन, जितेंद्र चौधरी,नसीम अहमद,प्रह्लाद यादव,बेनी माधव तिवारी, अब्दुल मोईद सिद्दीकी,जयकरन भारती,महेन्द्र पांडेय,आलोक गुप्त,,बबर अली इजहारुल हैं, प्रवेश गुप्त,व शमशाद चौधरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

51 minutes ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

1 hour ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

2 hours ago

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

4 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

4 hours ago