
लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में लॉ स्टूडेंट से कार के अंदर की गई मारपीट के मामले में विवि प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तत्काल अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए सभी आरोपित स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया है।
इस पूरे मामले में चिनहट पुलिस भी सक्रिय हो गई है और आरोपितों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि एमिटी विवि की पार्किंग में कार में बैठाकर लॉ स्टूडेंट को कई थप्पड़ मारे गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए विवि प्रशासन ने जांच बैठाई और तत्परता दिखाते हुए आरोपितों पर निलंबन की कार्रवाई कर दी।
