भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद ने बिगाड़ी थी कानून-व्यवस्था: सीएम योगी


2017 से पहले भर्ती में लेन-देन और भेदभाव हावी था, अब यूपी सबसे आगे – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में पुलिस भर्ती में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी था, जिसका सीधा असर कानून-व्यवस्था पर पड़ा।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “2017 से पहले भर्तियों में पैसों का लेन-देन, बोली और भेदभाव ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया था। इसका नतीजा था कि दंगे, अराजकता, गुंडागर्दी, आतंकी घटनाएं और जनता में असुरक्षा का माहौल पनपा।”

सीएम योगी ने कहा कि उस समय अयोध्या, काशी और लखनऊ की कचहरी पर हमले होते थे, आतंकी घटनाएं घटती थीं, यहां तक कि सीआरपीएफ कैंप रामपुर को भी निशाना बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि 2017 में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने के बाद सबसे पहले भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए बड़े कदम उठाए गए। पुलिस भर्ती बोर्ड को सुदृढ़ किया गया और परिणामस्वरूप यूपी देश में सबसे अधिक पुलिस भर्ती और सरकारी नौकरी देने वाला राज्य बन गया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश सरकार अब तक 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। वहीं 2017 से अब तक 2,17,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष भर्ती की गई है, जो देश में सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता आने के बाद निवेश बढ़ा है और करीब दो करोड़ युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार मिला है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

22 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago