नयी दिल्ली एजेसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने केवडिया में मिशन लाइफ का उद्घाटन किया। इस मौके पर , विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राज्य के मुख्मयंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आज इतने सारे देश मिशन के लिए हमसे जुड़े है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात भारत के उन राज्यों में से एक है जिसने सबसे पहले रिन्यूएबल एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काफी पहले कदम उठाने शुरू किए थे। जलवायु परिवर्तन को लेकर ऐसी धारणा बनाई है जैसे वह नीति से जुड़ा मामला है।
पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही हम इसे नीति से जोड़कर देखते हैं तो जाने अंजाने में हम मान लेते हैं कि इस पर सरकार ही कुछ करेगी। मिशन लाइफ का मंत्र है लाइफटाइम और इनवॉयरोमेंट। पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत प्रयासों की कामना के साथ ही आज ये मिशन का विजन दुनिया के सामने रख रहा हूं। आज हमारे ग्लेशियर पिघल रहे हैं, हमारी नदियां सूख रही हैं, मौसम अनिश्चित हो रहे हैं और ये बदलाव लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि क्लामेट चेंज को सिर्फ पॉलिसी मेकिंग पर नहीं छोड़ा जा सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज से हो रहे बदलाव लोग अपने आस-पास महसूस कर रहे हैं, पिछले कुछ दशकों में हमने इस दुष्प्रभाव को तेजी से बढ़ते देखा है। जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए जीवन में सबसे महत्वपूर्ण कारक एकता के अलावा और कुछ नहीं है।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…